फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dibrugarh-Gomti Nagar Amrit Bharat Express will have a stop at Basti.

Basti News: डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस का बस्ती में होगा ठहराव

Sat, 24 Jan 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh-Gomti Nagar Amrit Bharat Express will have a stop at Basti.
बस्ती। रेल मंत्रालय की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। 30 जनवरी से डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 30 जनवरी को डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को रात 21 बजे प्रस्थान करेगी, जो गुवाहाटी, कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, हाजीपुर, छपरा होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर सुबह सात बजे पहुंचेगी। खलीलाबाद 7ः41 बजे, बस्ती रेलवे स्टेशन पर 08ः16 बजे, मनकापुर जंक्शन 09ः02 बजे, अयोध्या धाम 10ः10 बजे, अयोध्या कैंट 10ः40 बजे, बाराबंकी 12ः38 बजे और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 13ः30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन वापसी में दो फरवरी से ट्रेन संख्या 15950 गोमती नगर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार को 18ः40 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर 19ः14 बजे, अयोध्या कैंट 21ः40 बजे, अयोध्या धाम 22ः05 बजे, मनकापुर जंक्शन 22ः58 बजे, बस्ती 23ः50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद 0ः18 बजे, गोरखपुर से दो बजे प्रस्थान कर छपरा, हाजीपुर, कटिहार, न्यूजलपाईगुड़ी, कामाख्या, गुवाहाटी होते हुए तीसरे दिन डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12ः40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन का संचालन होने से लोगों को असम, पश्चिम बंगाल, बिहार राज्य में आने-जाने में राहत मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्वच्छता, आराम और सुरक्षा का विशेष बंदोबस्त किया गया है। साथ ही आम आदमी को ध्यान में रखकर इस ट्रेन को विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed