फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diarrhea patients increased due to humidity and heat

Basti News: उमस व गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज

Mon, 27 May 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increased due to humidity and heat
आरोग्य मेले में सीएचसी मुंडेरवा पर डायरिया के मरीज की जांच करतीं डॉ. ​शिप्रा शर्मा। संवाद
मुंडेरवा। आरोग्य मेले में डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा आंखों में इंफेक्शन के भी मरीज आए। सीएचसी मुंडेरवा पर 22 मरीज आए। जिसमें डायरिया, उल्टी-दस्त व आंखों में संक्रमण के मरीज अधिक रहे। डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि अब उमस के साथ गर्मी हो रही है। यह मौसम सेहत की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। लोगों को चाहिए कि बासी व तला भुना खाने से परहेज करें। संतुलित खानपान के साथ खीरा कंकड़ी, तरबूज आदि का सेवन अधिक करें। सुबह शाम ठंडे पानी से स्नान करें। कोशिश करें कि सुबह शाम ही घर से बाहर निकलें। धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। मौके पर समीम अख्तर, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष, रीना, देवेंद्र कुमार, अरविंद भाष्कर आदि मौजूद रहे। पीएचसी ओड़वारा पर डॉ. नीलम चौधरी ने मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि 15 मरीज आए, सभी मौसमी बिमारियों से पीड़ित रहे। मौके पर जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह मौजूद रहीं। पीएचसी एकमा पर डॉ. आनंद ने मरीजों को परामर्श दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed