{"_id":"660a904fb1fbba9f0809cf13","slug":"diarrhea-and-fever-patients-increased-in-the-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113986-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्पताल में बढ़ गए डायरिया व बुखार के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्पताल में बढ़ गए डायरिया व बुखार के रोगी
Mon, 01 Apr 2024 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बच्चों में 17 उल्टी-दस्त के भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम के बदलने से बीमारियां फैलने लगीं हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया व बुखार के 150 से अधिक मरीज आए। इसके अलावा चिल्ड्रेन वार्ड में उल्टी-दस्त के 17 और बुखार के सात मरीज भर्ती हैं।
टीम ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी व चिल्ड्रेन वार्ड में पहुुंच कर स्थिति को देखा। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. सरफराज ने बताया कि मौसम के चलते तो डायरिया व वायरल फीवर के मरीज आ ही रहे हैँ। होली में आयली खाना खाने के कारण भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कहा कि इस मौसम में वायरल फीवर की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में लोगों को खानपान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मौसम बदल रहा है। ऐसे में एसी व कूलर का अभी प्रयोग न करें। इसके अलावा बासी भोजन या कटे रखे हुए फल भी न खाएं। बताया कि चिकित्सालय में सभी दवाएं मौजूद हैं, मगर जरूरत पर ही बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं।