{"_id":"5bf99083bdec22416c13db1f","slug":"dharm-sabha-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में धर्म संसद, सीमा पर चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में धर्म संसद, सीमा पर चौकसी
basti
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते विधायक अजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत। अयोध्या में आयोजित धर्मसभा को लेकर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ गई है। जिले की सीमा पर स्थापित पुलिस चौकी घघौवा को फोर्स के हवाले कर दिया गया है। संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
चौकी प्रभारी घघौवा विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के अनुसार शनिवार की रात 12 बजे से बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को सीमा के गांव लोलपुर लम्ती गांव के पास से नवाबगंज गोंडा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। साथ ही छोटे-बड़े वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अयोध्या से सटे होने के कारण जिले से बड़ी संख्या में धर्म सभा में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया है। छावनी, विक्रमजोत, पठकापुर, डुहवा मिश्र, केनौन से बडी संख्या मे धर्म सभा में जाने के लिए कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के लिये का प्रचार प्रसार विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा संगठन ने किया है। घाघरा पुल से लेकर खत्मसराय, पटकापुर, विक्रमजोत, छावनी एवं चौकड़ी टोल प्लाजा तक के फोरलेन से जुड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर शनिवार को ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग लगा दी है। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी तिराहा एवं परशुरामपुर थाना के घघौवा चौकी के दो स्थानों से बड़े वाहनों का डायवर्जन शनिवार की रात 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। सीमा के समीप उच्चाधिकारियों से चौकसी और सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। वाहनों का डायवर्जन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
धर्म सभा के लिए मशाल जुलूस
दुबौलिया। क्षेत्र के विशेषरगंज व दुबौलिया बाजार में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व विहिप के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाला। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में भाग लेने के लिए शनिवार की शाम दुबौलिया क्षेत्र के विशेषरगंज, खुशहालगंज, दुबौलिया, धर्मपुर चौराहे पर मसाल जुलूस निकालकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर शिव प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजवंत सिंह, खानन सिंह, प्रवीन कुमार, सुनील सिंह, राजेश सिंह, अरमान सिंह, उमेश सिंह, अम्बुज सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।