{"_id":"66c3a65fe4a2d0b2b70a561d","slug":"devotees-were-desperate-to-offer-water-of-faith-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122340-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आस्था का जल अर्पित करने के लिए बेताब रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आस्था का जल अर्पित करने के लिए बेताब रहे भक्त
Tue, 20 Aug 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सवान के अंतिम सोमवार को भदेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़।
श्रावण मास के पांचवें व आखिरी सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रावण मास के पांचवें व अखिरी सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। अपने ईष्ट को आस्था का जल अर्पित करने के लिए शिवभक्त बेताब दिखे।
भद्रेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइंस रोड, अमहट आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भक्ताें ने जलाभिषेक किया। भद्रेश्वरनाथ मंदिर में देर रात से ही शिव भक्त पहुंचने लगे थे। भोर होते-होते जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। इस बीच रुद्राभिषेक के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। अभिषेक के लिए पंडितों की किल्लत रही।
एक साथ कई लोग रुद्राभिषेक कराते देखे गए, जो लोग मंदिर नहीं जा सके, उन्होंने घरों में ही फूल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतूरा लेकर महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत भी रखा। इसके अलावा भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर, शोहरतनाथ आदि शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिव को जल चढ़ाया।
विज्ञापन
...
कोठीलेश्वर नाथ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सोनहा। सोनहा से शिवाघाट मार्ग पर करीब एक किमी की दूरी पर स्थित कोठीलेश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रावण मास के पांचवें सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के आहर गांव निवासी अंकित त्रिपाठी बताते हैं कि सैकड़ों वर्ष पूर्व राहगीर शिवलिंग को बैलगाड़ी पर रखकर इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उन्हें प्यास लगी, इसी बीच शिव लिंग बैलगाड़ी से नीचे गिर गया। काफी कोशिश के बाद भी वह लोग इसे उठा नहीं पाए और थक हारकर चले गए। कालांतर यहां मंदिर बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-पाठ के लिए आने लगे।