फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees took a dip in the Manwar-Kuano confluence and did charity

Basti News: मनवर-कुआनो संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Manwar-Kuano confluence and did charity
लालगंज। चैत्र पूर्णिमा पर लालगंज स्थित कुआनो-मनवर संगम के तट पर रविवार को भोर से श्रद्धालुओं तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अन्न एवं गोदान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। ठोकवा, सिसई पंडित, जनजन, कुरमौल, चैबाह, बारीघाट, मसुरिहा, मेहनौना, कल्यानपुर, हथियाव, कुदरहा, महादेवा, मुंडेरवा पिपरपाती, चकिया, परसाव, सेल्हरा आदि गांवों के अलावा दूर दराज तथा अन्य जनपदों से लोग शनिवार से ही संगम तट पहुंचने लगे हैं। यहां परंपरा के अनुसार लोग लिट्टी-चोखे का भोजन कर रात्रि विश्राम किया। भोर में 5 बजे से ही कुआनो-मनवर संगम में डुबकी लगानी प्रारंभ कर दी।
यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्थित बाबा मोक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना की। पूरे दिन पुण्य अर्जित करने की होड़ मची रही।
विज्ञापन

मान्यता है कि त्रेता काल में यहां भगवान राम ने लिट्टी चोखा खाकर रात में विश्राम किया था। तभी से यहां पूजन-अर्चन के साथ लिट्टी-चोखा खाने की परंपरा है। चैत्र पूर्णिमा के दिन से इस संगम तट पर पांच दिवसीय मेला भी लगता है। रविवार से शुरू मेला 17 अप्रैल तक चलेगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। व्यापार मंडल और ग्राम पंचायत के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed