फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees gathered to go to Prayagraj

Basti News: प्रयागराज जाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to go to Prayagraj
रेलवे स्टेशन पर अपनी बोगी ढूंढते यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज जाने के लिए रेलवे और बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। मंगलवार को पूरे दिन बस और ट्रेन पकड़ने के लिए श्रद्धालु भागदौड़ करते नजर आए। ट्रेनों में प्रयागराज के लिए आरक्षण न मिलने पर श्रद्धालुओं ने बस का सहारा लिया।
माघी पूर्णिमा पर परिवहन निगम ने 77 बस प्रयागराज के लिए चला रखी है। सुबह से ही एक-एक कर बस प्रयागराज के लिए रवाना होती रही। पूर्णिमा पर प्रयागराज में स्नान के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकले। बस्ती डिपो के अलावा कलवारी, मेंहदावल, खलीलाबाद, मुखलिसपुर पिकिंग प्वाइंट से बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रयागराज के लिए 77 बसें लगाई गई हैं। जबकि कुछ छोटी-बड़ी बसें अन्य रूटों पर चलेंगी। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों में उत्साह नजर आया। पुरानी बस्ती निवासी सामनाथ माली ने कहा कि माघी पूर्णिमा पर स्नान करने प्रयागराज जा रहा हूं। बस्ती निवासी मीरा देवी का कहना है कि त्रिवेणी में स्नान करने पर विशेष लाभ मिलता है। दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं। ट्रेन में आरक्षित टिकट न मिलने पर परिवार के साथ बस से ही प्रयागराज जाने का निर्णय लिया है।

उधर, माघी पूर्णिमा पर बस्ती डिपो की 77 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में लगाए जाने के कारण दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या समेत अन्य रूटों पर चलने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस्ती रोडवेज डिपो पर घंटों से बस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने अपनी पीड़ा साझा की।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed