{"_id":"6acff33c8e54d21a5d07a53a","slug":"devi-kushmanda-was-worshipped-chants-of-praise-echoed-in-the-temples-basti-news-c-207-1-bst1005-169401-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देवी कूष्मांडा की हुई आराधना...मंदिरों में गूंजते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देवी कूष्मांडा की हुई आराधना...मंदिरों में गूंजते रहे जयकारे
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कूष्मांडा का पूजन किया गया। मंदिरों और घरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। फल-फूल और नारियल चुनरी अर्पित कर भक्तों ने मां का दर्शन लिया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विविध धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। शृंगीनारी समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र का उल्लास देखने को मिल रहा है।
शहर के केडीसी दुर्गा मंदिर, पुरानी बस्ती काली मंदिर, आवास विकास काली मंदिर, बैरिहवा, रमेश्वपुरी काली मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रही। हाथों में नारियल-चुनरी माला-फूल व अन्य पूजन सामग्री लेकर भक्त जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचे। विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर देवी के चरणों में शीश नवाया। दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ किया। सुबह और शाम को आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कप्तानगंज दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। देवी मंदिरों के कपाट सुबह ही खोल दिए जा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। कूष्मांडा देवी ने ही सृष्टि का विस्तार किया। इनका स्वरूप अन्नपूर्णा का है। कूष्मांडा देवी की आराधना के बिना जप और ध्यान संपूर्ण नहीं होते है।
विज्ञापन
देर रात देवी गीतों से वातावरण भक्ति से गूंजायमान रहा। बैडवा समय माता मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजन-अर्चन करते दिखे। पांचवें दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना होगी। वग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की धूम है। पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देवी जागरण और रात में धार्मिक फिल्में दिखाई जा रही हैं।
कलवारी क्षेत्र में 110 मूर्तियां स्थापित
कलवारी। क्षेत्र में 110 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कलवारी चौराहा, कुसौरा, चमनगंज, कलवारी एहतमाली, पांऊ, धनौवा, सुभावपुर, फूलपुर, कलवारी मुस्तहकम, अगौना, गौसपुर, गौरिया, करमी सहित गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित हैं। क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल चल रहा है। कौलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पंडित संस्कार शास्त्री द्वारा यजमान विक्की सोनकर से पूजा अर्चना कराया जा रहा है। संवाद