फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite the ban, Chinese kite string is being sold freely in the market.

Basti News: पाबंदी के बाद भी बाजार में चीनी मांझा की धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, Chinese kite string is being sold freely in the market.
शहर मंगल बाजार की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखा चीनी मांझा। संवाद
बस्ती। पाबंदी के बावजूद मौत का चीनी मांझा खुलेआम बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। इस पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम है। अब सीएम की सख्ती के बाद पुलिस नए सिरे पर इस पर रोक लगाने का ताना-बाना बुन रही है।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले क्षेत्र मंगल बाजार और स्टेशन रोड पर पतंग और मांझा की कई दुकानें हैं। मकर संक्रांति पर इन इलाकों में खूब पतंगबाजी होती है। लखनऊ में चीनी मांझे से बुधवार को एक शख्स की मौत के बाद जिले की पुलिस चीनी मांझा बेचने वालों की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंगल बाजार और स्टेशन रोड का जायजा लेने पर अधिकतर पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों ने चीनी मांझे को छिपा दिया था। पूछने पर बताया कि उनके दुकान पर देसी मांझे की बिक्री होती है। एक दुकानदार ने बताया कि यहां पर चीनी मांझा नेपाल से आता है। यह सस्ता होने के साथ ही मजबूत भी होता है। हालांकि, चीनी मांझे में बड़ी वारदात की बात अब तक सामने नहीं आई है, मगर पतंग उठाने वाले कई युवाओं के हाथ में जख्म जरूर हुए हैं। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में भी ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में चीनी मांझा की बिक्री की बागडोर बच्चों के हाथों में होती है। घरों पर खुली दुकानों पर अभिभावक बच्चों को दुकान में बैठाकर दूसरा काम निपटाते हैं और बच्चे पतंग और मांझा बेचते हैं। बता दें कि यहां बनने वाला मांझा सामान्य धागे से तैयार की जाती है। जबकि चीनी मांझा नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
जिला अस्पताल के सर्जन विजय तिवारी का कहना है कि चीनी मांझा ब्लेड से भी तेज काम करता है। क्योंकि इसमें लोहे का चूर्ण और शीशे का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।

पशु प्रेमी गौहर अली ने बताया कि चीनी मांझा पक्षियों के जान का दुश्मन बन चुका है। कई पक्षियों की चीनी मांझा में फंसकर मौत हो चुकी है। चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed