फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Described the Shiva-Sati episode

Basti News: शिव-सती प्रसंग का किया वर्णन

Fri, 26 Sep 2025 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 04:13 AM IST
सार

विशेषरगंज बाजार के दुर्गा पंडाल में श्रीराम कथा के दौरान अवध धाम से आईं कनकेश्वरी जी ने शिव-सती प्रसंग की व्याख्या की। उन्होंने सती द्वारा भगवान राम की परीक्षा को चेतावनी स्वरूप बताया। आयोजन में कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Described the Shiva-Sati episode
विशेषरगंज में कथा कहतीं कनकेश्वरी देवी- विज्ञ​प्ति

विस्तार

दुबौलिया। विशेषरगंज बाजार के दुर्गा पंडाल में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन अवध धाम से आईं कनकेश्वरी जी ने शिव-सती प्रसंग का वर्णन किया। शिव जी के मना करने के बाद भी सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने जाती है। भगवान न तो परीक्षा से न ही समीक्षा मिलते है, उनका दर्शन तो प्रतीक्षा से होता है। उस अंत को पाने के लिए अनंत धैर्य की जरूरत है। देवी ने कहा कि सती की परीक्षा लेने की विधि की विडंबना यह है कि वह सीता का वेश बनाती है। और भगवान राम के आगे-आगे चलने लगती है। कई लोग भगवान को पीछे छोड़ आगे चलने लगते है। जो लोग भगवान के पीछे छोड़ आगे बढ़ जाते है तो भगवान का एक स्वभाव है कि वे पीछे पड़ जाते है। और जब तक सत्य का दर्शन नहीं करा देते पीछे पड़े ही रहते है। यह स्थिति बड़ी भयावह होती है। बलवंत प्रताप सिंह, राजेश सिंह, गिरीश चंद, डिंपल सिंह शिवा, डाॅ. राजवंत सिंह, शैलेश, रामबाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed