{"_id":"5f7f55fa8ebc3e9bcc42c5e3","slug":"demotion-basti-news-gkp3685733147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्तियों में अनियमितता के आरोप में डीआईओएस पदावनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्तियों में अनियमितता के आरोप में डीआईओएस पदावनत
विज्ञापन

बस्ती और संतकबीरनगर में तैनाती के दौरान की थी गड़बड़ी
अधिकांश पदों पर समायोजन बगैर की नियुक्ति, अपर मुख्य सचिव ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बस्ती/संतकबीरनगर में तैनाती के दौरान नियुक्तियों में अनियमितता के आरोप में बस्ती के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजभूषण मौर्या को पदावनत (रिवर्ट) कर दिया है। उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी के मूल पद पर पदावन्नत कर सेवा पुस्तिका में अनियमितता का दोषी पाए जाने की प्रविष्टि दी गई है।
डॉ. मौर्या पर अपर मुख्य सचिव ने कार्रवाई की है। उन पर पूर्व तैनाती के दौरान एमपी बीपी बालिका इंटर कॉलेज हर्रैया में लिपिक पद पर नियुक्ति और वेतन भुगतान में अनियमितता का आरोप है। उन्होंने मृतक आश्रित की नियुक्ति में गड़बड़ी की थी। शासन की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि उन्होंने अधिकांश पदों पर कर्मचारियों का समायोजन किए बगैर रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की। इतना ही नहीं, मंडलीय समिति से अनुमति लिए बिना वेतन भुगतान भी कर दिया। डॉ. मौर्या को अनुचर के 10 पदों पर नियुक्ति व वेतन भुगतान में भी अनियमितता का दोषी पाया गया है।
डॉ. मौर्या के पदावनति आदेश में कहा गया है कि उन्होंने कर्मचारियों का समायोजन न कर सीधी भर्ती की। इसके लिए सक्षम अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली गई। अपर मुख्य सचिव के पत्र में कहा गया है कि आरोप सिद्ध होने पर लोक सेवा आयोग के निर्देश के मुताबिक डॉ. मौर्या को मूल पद (बेसिक शिक्षा अधिकारी) पर पदावनत कर दिया गया है। साथ ही उनकी सेवा पुस्तिका में अनियमितता का दोषी पाए जाने की प्रविष्टि की गई है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।