{"_id":"fc2a3fc308fa3c54a3b10b1d1b445b6e","slug":"demolish-illegal-wine-destination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने के लिए अफसरों को गृह सचिव की ओर से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सबसे अधिक जोर शराब के अवैध कारोबारियों और भट्ठियों का संचालन करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने को कहा गया है।
गृह सचिव कमल सक्सेना की ओर से डीएम और एसपी को जारी पत्र में कहा गया है कि किसी भी हालत में जनपद के किसी भी स्थान पर न तो शराब की अवैध भट्ठियां न लगने पाएं और न ही उसका कारोबार चलने पाए।
अगर कहीं पाया जाता है तो त्वरित उसे ध्वस्त किया जाए और उसमें लिप्त असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बात की भी आशंका जताई गई है कि पंचायत के चुनाव के दौरान प्रदेश में शराब की अवैध तरीके से तस्करी हो सकती है।
विज्ञापन
तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। अवैध शस्त्र एवं विस्फोटक बनाने वाली गैर कानूनी फैक्ट्रियों को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।
डीएम अनिल कुमार दमेले कहते हैं कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे स्थानों की पहचान कराई जा रही है, जहां पर शराब की अवैध भट्ठियां स्थापित हैं। कहते हैं कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।