फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   demanded reconsideration of the decision to house tax

Basti News: व्यापारियों ने की गृह कर में वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग

Thu, 27 Apr 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
demanded reconsideration of the decision to house tax
बस्ती। पुरानी बस्ती स्थित साईं मंदिर परिसर में बुधवार को हुई उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कसौधन व कांदू समाज को पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र देने की मांग उठाई। व्यापारियों ने पांडेय बाजार रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने, नगर पालिका की ओर से गृह कर में वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले का व्यापारी सहनशील है। सरकार से लेकर प्रशासन तक उससे लाभ तो लेता है, मगर उसकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसे लेकर संगठन आरपार का संघर्ष छेड़ेगा। निकाय चुनाव में व्यापारी एकजुट हों, जिससे उनकी शक्ति का एहसास सभी राजनीतिक दलों को हो जाए।
विज्ञापन

व्यापारी बजरंगी गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद, अतुल प्रकाश मिश्र, मंगल सिंह, अनिल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज को केंद्रीय बजट सहित प्रदेश सरकार के बजट में भी उपेक्षित किया गया। अब जिला स्तर पर भी व्यापारियों की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है।संगठन ने पांडेय बाजार क्षेत्र के क्रॉसिंग 199 पर ब्रिज की मांग की परंतु क्रॉसिंग-198 पर ब्रिज स्वीकृत किया गया है। इसके चलते व्यापारियों की समस्या यथावत बनी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जिम्मेदार मौन हैं। नगर पालिका की ओर से लाइसेंस प्रणाली लागू करने में मनमानी की गई है। इसे संगठन नहीं मानेगा। पालिका की ओर से दाखिल खारिज शुल्क 250 रुपये निर्धारित था, इसे बदल दिया गया है। अब मकान के खरीद मूल्य का एक से दो प्रतिशत देना होगा जो हजारों नहीं लाखों में हो सकता है। यह व्यापारियों का दोहन और उत्पीड़न है। व्यापारी अब और नहीं सहेगा पालिका के चुनाव में इसे मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साहेब आलम, कैलाश नानवानी, दिनेश वर्मा, नीरज सोनी, शहाबुद्दीन, नसीम अली खान, राजेश कसौधन, आनंद कुमार उर्फ भोला, संजय गुप्ता, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed