{"_id":"6aa05301f4d4d85a6004c46d","slug":"demand-to-stop-ticket-booking-through-illegal-software-basti-news-c-207-1-bst1006-166277-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग पर रोक की मांग
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। रेलवे टिकटों की बुकिंग में अवैध और प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठी है। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य और व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने रेल मंत्री, रेलवे चेयरमैन समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने का सुझाव दिया है।
गौरव गुप्ता ने पत्र में कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व और अनधिकृत एजेंट अवैध सॉफ्टवेयर के जरिये कुछ ही सेकंड में बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते हैं। इससे सामान्य यात्रियों को आरक्षित टिकट मिलने में परेशानी होती है और उन्हें अक्सर वेटिंग टिकट से संतोष करना पड़ता है। आरोप लगाया कि कुछ लोग यात्रियों से अधिक रुपये भी वसूलते हैं।
उन्होंने रेलवे और आईआरसीटीसी की साइबर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही ऐसे सॉफ्टवेयर की बिक्री और इस्तेमाल करने वाले लोगों व अनधिकृत एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और संबंधित आईडी ब्लॉक करने का सुझाव दिया है। संवाद