फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to remove salary discrepancy

Basti News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Sun, 18 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove salary discrepancy
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संविदा कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। संघ के संयोजक संजय पांडेय ने बताया कि जिले से 600 पत्र भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को सीएची हर्रैया में संविदा कर्मी एकत्रित हुए। संयोजक ने बताया कि प्रदेश में 10 दिन तक पत्र भेजने का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 12 से 22 फरवरी तक चलेगा। अभियान का मकसद मुख्यमंत्री को संविदा कर्मियों के वेतन विसंगति से अवगत कराना है। बताया कि 2016 से हर साल केंद्र सरकार तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट राज्यों को वेतन विसंगति दूर करने के लिए दे रही है। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठा रही है। मौके पर अनीता चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, जन्मेजय उपाध्याय, विजय पाल, सुनील कुमार, रवि सोनकर, प्रवीण पांडेय, दिव्या पांडेय, अंजलि सिंह, नसीमा अंसारी, कविता गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed