{"_id":"64627b306ecb45ad120ad364","slug":"demand-to-close-illegal-motor-training-schools-basti-news-c-7-1-168183-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को बंद कराने की मांग
Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा शुल्क संगठन के पदाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव एवं मो. हारून ने एआरटीओ प्रशासन को पत्रक देकर अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को बंद कराने की मांग उठाई है। कहा कि जनपद में कई जगहों पर बगैर पंजीकरण के मोटर ट्रेनिंग स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जहां वाहन सिखाने के नाम मनमाना शुल्क वसूल किया जाता है। जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती है। प्रशिक्षुओं को मैनुअल प्रमाण पत्र दिया जाता है। उसका विभागीय पोर्टल पर कोई विवरण नहीं रहता है। उन्होंने ऐसे ट्रेनिंग सेंटरों की जांच किए जाने की आवाज उठाई है।
संवाद
विज्ञापन
संवाद