फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to abolish the requirement of TET with immediate effect

Basti News: टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग

Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish the requirement of TET with immediate effect
टेट के विरोध में हस्ताक्षर करने वाले ​शिक्षक। स्रोत संगठन
बस्ती। टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष को शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग की कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि बुधवार को परशुरामपुर ब्लॉक के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र दुबे, कुदरहा अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया, रामनगर अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा के नेतृत्व में टेट अनिवार्यता के विरोध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री को भेजा गया। बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में चरणबद्ध ढंग से शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और तीन मई को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर संबंधित को डाक और ई-मेल से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजेन्द्र श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, राजीव पांडेय, रजनीश शुक्ल, सुनील पांडेय, शोभावती, किरण पांडेय, राघवेंद्र सिंह, आरती यादव, कमलेश वर्मा, सुनीता देवी, आरती यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed