फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for transfer and school time from 7 o'clock

Basti News: स्थानांतरण और विद्यालय का समय 7 बजे से करने की मांग

Thu, 13 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for transfer and school time from 7 o'clock
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीएसए को
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक अधिकारी और बीएसए को ज्ञापन दिया। मांग उठाई कि पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया आदेश के साथ ही विद्यालय का समय दिन में 7 बजे से 12 बजे तक किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बताया कि प्रदेश गोण्डा, बहराईच, श्रावस्ती आदि जनपदों में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए बीएसए की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है किंतु अपने जिले में ऐसा न होने से शिक्षकों में नाराजगी है। संघ कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि बीएसए ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र आदेश जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुधीर तिवारी, अनिल पाठक, उमाकांत शुक्ल, हरेंद्र यादव, शिव प्रकाश सिंह, अजीत अग्रहरि, वैभव, प्रेमचन्द्र, राम सहाय, सुरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed