फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for recovery of scam in sugar mill

Basti News: चीनी मिल में घोटाले की रिकवरी कराने की मांग

Tue, 28 Oct 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of scam in sugar mill
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति मुंडेरवा के निवर्तमान चेयरमैन दीवान चंद पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग दी है कि मुंडेरवा चीनी मिल में सुनियोजित रूप से कराए गए 12 करोड़ 36 लाख रुपये के घोटाला मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी नामजद केस पंजीकृत कराने के साथ ही धन की रिकवरी कराकर किसानों को की दी जाए।
विज्ञापन


किसान नेता दीवान चंद पटेल ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल को 12 करोड़ 36 लाख रुपये गन्ना विकास के मद में सरकार ने दिए थे। यह धन किसानों तक नहीं पहुंचा और बंदरबांट कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने तीन बार मुलाकात कर मामले में जांच की मांग की। इसके बाद शासन स्तर पर जांच शुरू की किंतु अधिकारियों को बचाया जा रहा है और लेनिन सिक्योरिटी सर्विस कानपुर के विरुद्ध मुंडेरवा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि 12 करोड़ 36 लाख रुपये की रिकवरी कराकर उसे किसानों में वितरित करने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed