फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for making Babhanan a tehsil intensifies, memorandum submitted to the minister in chargeDemand for making Babhanan a tehsil intensifies, memorandum submitted to the minister in charge

Basti News: बभनान को तहसील बनाए जाने की मांग तेज,प्रभारी मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Thu, 16 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for making Babhanan a tehsil intensifies, memorandum submitted to the minister in chargeDemand for making Babhanan a tehsil intensifies, memorandum submitted to the minister in charge
बभनान। बभनान को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग फिर तेज हो गई है। बुधवार को अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री आशीष पटेल से मिलकर बभनान को तहसील घोषित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजमणि पटेल ने बताया कि वर्तमान में हरैया तहसील का क्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसमें करीब 1535 राजस्व ग्राम, छह विकास खंड और दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस कारण प्रशासनिक कार्यों में जटिलता बढ़ गई है। गौर ब्लॉक के अधिकतर गांव तहसील मुख्यालय से 30 से 35 किलोमीटर दूर हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी कामकाज के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बभनान नगर पंचायत जिले के सबसे अधिक आबादी वाले कस्बों में से एक है, जिसकी जनसंख्या लगभग 20 हजार है। भौगोलिक रूप से यह हरैया तहसील के अंतिम छोर पर स्थित है और चारों ओर से विकसित बाज़ारों, शैक्षणिक संस्थानों और यातायात की सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। इस लिहाज से बभनान को तहसील मुख्यालय बनाना न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से उचित है, बल्कि स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी रामनरेश पटेल, हरैया विधानसभा अध्यक्ष विजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, और युवा मंच अध्यक्ष रामजीत पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed