फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for investigation in the case of the body of a youth found in the mud

Basti News: कीचड़ में युवक का शव मिलने के मामले की जांच की मांगज

Sun, 20 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation in the case of the body of a youth found in the mud
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जोगिया गांव के 19 वर्षीय युवक का कीचड़ में शव मिलने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। शनिवार को बसपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला।
विज्ञापन

बताया कि 29 जनवरी को मदनलाल साइकिल से सामान खरीदने बाजार गए था। काफी खोजबीन के बाद 30 जनवरी को गड़ही के कीचड़ में उनका शव मिला था। अंदेशा है कि रुपये छीनकर किसी ने हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए गड़ही में पानी भर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले माह बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी जोगिया गांव पहुंचे थे और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया था।
आरोप लगाया कि कई प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मुंडेरवा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि यदि मुंडेरवा पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भिजवाया तो बसपा संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में सीताराम शास्त्री, संजय धूसिया, अभिषेक कुमार गौतम, श्याम भवन, रामचेत ‘निराला’, चंद्रिका प्रसाद, रामरती, चांदनी गौतम आदि शामिल रहे। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed