फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for cleaning at Manwar-Kuanon Sangam beach

Basti News: मनवर-कुआनों संगम तट पर सफाई की मांग

Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for cleaning at Manwar-Kuanon Sangam beach
लालगंज। विकास खंड कुदरहा लालगंज कस्बे के निकट मनवर-कुआनो के संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु गंदगी से परेशान हैं। तट पर गंदगी का अंबार है। संगम तट पर स्थित प्राचीन बाबा मोक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर है। दोनों नदियों के संगम तट महर्षि उद्यालक मुनि के द्वारा स्थापित इस इस मंदिर में पूरे चैत्र पूर्णिमा से लेकर पांच दिन दर्शनाथियों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालु संगम पर स्नान कर मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इस संगम तट का सौंदर्यीकरण सांसद हरीश द्विवेदी की निधि से करोड़ों रुपये खर्च कर कराया गया था। घाट पर सीढ़ी, सोलर लाईट, अतिथि कक्ष के साथ इंटर लॉकिंग का कार्य कराया गया है। इस तट पर दर्जन भर देवी देवताओं के मंदिर हैं। करोड़ों रुपया खर्च होने के बावजूद इस इस मनवर कुआनो संगम नदी में गंदगी वा जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र के विभूति सिंह, अरविंद कुमार अग्रहरि, राम संजीवन चौधरी, , जनार्दन गोस्वामी, जय प्रकाश सिंह, राज करण सिंह ने कहा कि चैत्र पूर्णिमा के पहले इस संगम नदी की सफाई करना बहुत ही जरूरी है। जिससे दूर दूर से आए हुए श्रद्धालुओं को स्नान दान करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed