फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for arrest of kidnapping accused

Basti News: अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of kidnapping accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग की कि पैकोलिया थाना क्षेत्र की महिला और उसकी बेटी को न्याय दिलाने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि पीड़िता की 18 वर्षीय बेटी 23 अगस्त को रुपये निकालने गांव की ही एक महिला के साथ बेलघाट बाजार गई थी। जब वह नहीं लौटी तो उसकी मां ने आरोपी महिला से पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी एक सप्ताह में लौट आएगी। बाद में उसने उसकी बेटी से बात भी कराई तो उसने कहा कि उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उसका अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की बेटी के अनुसार, नौकरी की लालच देकर उसे गुड़गांव ले जाया गया और उसे बेच देने की बात होने लगी। आरोपी महिला ने युवती पर अपने मामा से शादी करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से वह चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस केस दर्ज करने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ज्ञापन देने वालों में हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, कृपाशंकर चौधरी, ठाकुर प्रेम नन्दबंशी, रेशमा देवी, मेनिका, पवन कुमार, आदि शामिल रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed