Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for action against illegal transport operations

Basti News: डग्गामारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 06 Nov 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against illegal transport operations
बस्ती। रोडवेज के निर्धारित बस स्टेशनों और स्वीकृत मार्गों पर अवैध रूप से संचालित निजी बसों, डग्गामार वाहनों और अन्य यात्री वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डग्गामारी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्र में निर्धारित बस स्टेशनों और स्वीकृत मार्गों पर निजी बसों तथा अन्य यात्री वाहनों का अवैध संचालन हो रहा है। इससे निगम की बसों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूनियन ने शासन के पूर्व में जारी निर्देशों और न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए बस स्टेशनों के आसपास निर्धारित दूरी तक निजी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि निगम के कर्मचारी नेपाल भूकंप त्रासदी और कोरोना काल में भी पूरी तत्परता से यात्रियों की सेवा में जुटे रहे। ऐसे में अवैध संचालन पर अंकुश लगाना निगम के हित में आवश्यक है। इस दौरान शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी, शाखा मंत्री राकेश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, जयप्रकाश यादव, विजय गुप्ता, संयुक्त मंत्री ब्रजेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed