फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   D.El.Ed first and third semester examinations from 8th

Basti News: डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से

Sun, 04 Aug 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed first and third semester examinations from 8th
करीब चार हजार प्रशिक्षु सात केंद्र पर देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएलएड का परीक्षा कार्यक्रम परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी कर दिया है। आठ अगस्त 2024 से डीएलएड प्रथम और 12 अगस्त से डीएलएड तृतीय की परीक्षा होगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी।
परीक्षा में शहर के करीब 27 कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब चार हजार प्रशिक्षुओं के शिरकत करने की उम्मीद है। इनके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन दो से तीन परीक्षाएं होंगी। जिले में 27 डीएलएड काॅलेज हैं। प्रथम सेमेस्टर के लिए 2568 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। आठ अगस्त से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी । इसके लिए जिले के सात स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इनमें जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज, खैर इंटर काॅलेज, जीआरएस इंटर काॅलेज, शिवहर्ष किसान इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज और हंसराज इंटर काॅलेज गनेशपुर शामिल हैं। पहले दिन दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पारी में सुबह 10 से 12 बजे तक बाल विकास और दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन 9 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, दोपहर 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दोपहर 2 से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। तीसरे और अंतिम दिन 10 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत या उर्दू और 2 से 3 बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा होगी।
तीसरे सेमेस्टर में करीब 1412 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन 10 से 12 बजे तक शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार और 1:30 से 3:30 बजे तक समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी।

डायट के प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि डीएलएड परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले और तीसरे सेमेस्टर को मिलाकर करीब चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्यालय से जिले के सात कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed