फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delayed trains cause hardship to passengers in the cold weather

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी से ठंड में यात्रियों की सांसत

Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Delayed trains cause hardship to passengers in the cold weather
बस्ती/गौर। भीषण ठंड में कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 28 घंटे तो गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 28 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन का बुधवार शाम 4:11 बजे बस्ती आने का समय था। जो बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद आई। गोरखधाम एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे के बाद आई।
विज्ञापन

इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 2:30 घंटे, गोरखपुर-राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे, जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, चंपारण-सत्याग्रह एक्सप्रेस 4:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 2:30 घंटे, जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, अवध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बाघ एक्सप्रेस 1:30 घंटे, गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस चार घंटे और बरौनी नई- दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 11:30 घंटे की देरी से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed