फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delay of express trains is not stopping

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की नहीं रुक रही लेटलतीफी

Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Delay of express trains is not stopping
कोहरे की वजह से लगातार लेट हो रहीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कोहरे की वजह से सोमवार को भी एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर हुई। यह ट्रेन रेलवे समय सारिणी के अनुसार 6:30 घंटे विलंब से चल रही है। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को टिकट निरस्त करना पड़ा।

ट्रेनें विलंब से चलने के कारण सर्द हवा के बीच यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रा में छोटे बच्चों को लेकर हो रही है। क्योंकि रात में प्लेटफार्म पर समय काटना मुश्किलों भरा होता। जो ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, उनमें नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे और लालगढ़ से चलकर बस्ती, गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ ने वाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। प्लेटफार्म संख्या एक पर लखनऊ-पाटिल पुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने के बारे में कोई सूचना पहले से रेल की ओर से नहीं दी गई। इसके चलते वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आईं तो पता चला ट्रेन निरस्त है। मजबूर होकर टिकट निरस्त कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी बाजार के यात्री राजेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर बच्चों के साथ पांच घंटे भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे। गांधीधाम तक यात्रा करनी है। ठंड मौसम के चलते बच्चों को लेकर दिक्कत हो रही है। पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़कर बाकी ट्रेनें समय से चल रही हैं। कोहरे की वजह से ट्रेन विलंब से चल रही है। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से रेल प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed