फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deforestation continues in Madarhawa...two people demolished houses

Basti News: मदरहवा में कटान जारी...दो लोगों ने ढहाए मकान

Sat, 24 Aug 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Deforestation continues in Madarhawa...two people demolished houses
- बाढ़ पीड़ितों ने कलवारी- रामपुर तटबंध पर लिया शरण
विज्ञापन

- कटान रोकने के लिए शुरू हुआ बचाव कार्य कारगर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया एवं बस्ती तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ और कटान की चपेट में आ गए हैं। कुदरहा ब्लॉकके बैराड़ी एहतमाली और महुआपार कला के मदरहवा गांव में शुक्रवार को भी कटान जारी रहा। मदरहवा के भोले और गंगाराम ने अपने मकान को नदी की धारा में विलीन होने से बचाने के लिए जेसीबी से ढहवा दिया। इसके बाद ईंट एवं मलबे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
गायघाट संवाद के अनुसार, मदरहवा में कटान रोकने के उपाय कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। करीब 150 मजदूर यहां कटानरोधी बोरिया तैयार कर लगातार कटान के मुहाने पर डाल रहे हैं, लेकिन नदी कटान करते हुए गांव की तरफ बढ़ रही है। एक दिन पहले भोले के घर तक नदी पहुंच गई थी। दूसरे दिन गंगाराम का घर कटान में जद में आने लगा। भयवश ग्रामीणों ने जेसीबी से दोनों पक्के मकान को गिरवा दिए।
विज्ञापन

इसके पहले रामभवन और मनीष पासवान का छप्पर का मकान सरयू में विलीन चुका है। नदी की कटान के चलते सैकड़ों बीघा धान और गन्ने की खड़ी फसल नदी की धारा में समाहित हो गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मजदूरों से प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी और ईंट भरकर डलवाया जा रहा है। मगर, सफलता नहीं मिल पर रही है। यहां लगभग दो दर्जन परिवार गांव से पलायन कर कलवारी- रामपुर तटबंध पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बाढ़ पीड़ितों में पहुंचाई गई राहत सामग्री
एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक की देखरेख में मईपुर और मदरहवा के बाढ़ पीड़ितों में शुक्रवार राहत सामग्री का किट पहुंचाया गया। आटा, दाल, तेल, नमक, मोमबत्ती, माचिस, भूजा आदि आवश्यक सामग्रियों के पैकेट पीड़ितों में वितरित किए गए। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़िताें की मदद में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

...
प्राथमिक विद्यालय को बनाया गया राहत शिविर : डीएम

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव मईपुर और मदरहवा के नागरिकों के लिए प्राथमिक विद्यालय बैडारी एहतमाली को राहत शिविर बनाया गया है। यहां एक कम्युनिटी किचन भी संचालित है। इस केंद्र पर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय विधायक दूूधराम ने भी 70 राशन किट वितरित किया। कम्युनिटी किचन के संचालन का जिम्मा नायब तहसीलदार संभाल रहे हैं। अभी तक लगभग 248 व्यक्तियों ने यहां भोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed