फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Defense Minister Rajnath Singh came to Basti to seek votes for BJP candidate MP Harish Dwivedi.

Basti News: बोले रक्षा मंत्री, मुद्दा विहीन विपक्ष- भाजपा पर लोकतंत्र समाप्त करने का आरोप लगा रही

Sat, 18 May 2024 01:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 18 May 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh came to Basti to seek votes for BJP candidate MP Harish Dwivedi.
मंच पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में वह भाजपा पर लोकतंत्र समाप्त करने का झूठा आरोप लगा रही है। भाजपा सरकार के लिए नहीं देश बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है, जबकि विपक्षी दल कुर्सी के लिए मैदान में हैं। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर भाजपा ने देश के उत्थान को गति दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री शनिवार को हर्रैया कस्बे के बीआरसी मैदान में लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश की कमजोर छवि के लिए नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकारें जिम्मेदार रहीं।
विज्ञापन


मोदी के नेतृत्व में भारत अब एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। आज भारत की आवाज को पूरी दुनिया गंभीरता से सुन रही है। राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के साथ राम मंदिर निर्माण व अनुच्छेद 370 समाप्त करने के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने देशवासियों से किए गए वादों को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबी दूर करने का काम भी भाजपा ने किया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रमाण मांगने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ये वही लोग हैं जिन्हें राष्ट्र से कोई मतलब नहीं है। राजनाथ सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने सेना के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में कहा था कि पीओके को भारत में शामिल कराने के हमें आक्रमण नहीं करना पड़ेगा।

वहां के लोग खुद को भारत में शामिल करने के लिए चलकर आयेंगे। आज पीओके लोग भारत में शामिल होने की स्वयं आवाज उठाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed