{"_id":"683f554c191c655abd03917d","slug":"declared-ineligible-for-pradhan-mantri-awas-yojana-anger-basti-news-c-207-1-bst1004-137710-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बताया अपात्र, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बताया अपात्र, रोष
Wed, 04 Jun 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत के मोहला-खुटहन वार्ड नंबर-4, अटल नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत विधवा और विकलांग लाभार्थियों की 20 फाइलें जांच के बाद अपात्र घोषित कर दी गई हैं। इस निर्णय से स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष यशराज केके ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की दोबारा जांच करने की मांग की है।
वार्ड के निवासियों का कहना है कि ये फाइलें सीनियर सिटीजन, विधवा और विकलांग व्यक्तियों की थीं, जिन्हें जांच टीम ने बिना उचित आधार के अपात्र करार दिया। स्थानीय लोगों ने अपर जिलाधिकारी, बस्ती को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि इन 20 लाभार्थियों की फाइलों की जांच पारदर्शी तरीके से दोबारा की जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके।