फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Decision not to work on online platform, sloganeering

Basti News: ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कार्य न करने का निर्णय, की नारेबाजी

Tue, 16 Jul 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Decision not to work on online platform, sloganeering
- 15 शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ऑनलाइन हाजिरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संयोजक समेत 15 संगठनों के तैयार संयुक्त मोर्चा की सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में बैठक हुई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में शिक्षकों ने ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर कोई कार्य नहीं करने का निर्णया लिया। बाद में ऑनलाइन व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
मोर्चा संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक विरोध स्वरूप सभी विभागीय वाट्सएप ग्रुप को छोड़कर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कोई कार्य नहीं करेंगे। प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक संकुल और एआरपी का दायित्व निर्वहन करने वाले सभी शिक्षक ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति के विरोध में अपने पदों से त्याग पत्र देेंगे।
विज्ञापन

कहा कि बीएसए शिक्षकों पर जबरन ऑनलाइन कार्य का दबाव न बनाए, अन्यथा मोर्चा उनके विरूद्ध भी आंदोलन करेगा। ज्ञापन में बेसिक शिक्षा परिषद के डिजिटल उपस्थिति के निर्देश को निरस्त करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर विष्णुदत्त शुक्ल, तौव्वाब अली, वीरेंद्र शुक्ल, राम पराग चौधरी, अमित सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed