फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a young man scorched by the grip of wire

Basti News: हाईटेंशन तार की चपेट से झुलसे युवक की मौत

Thu, 06 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man scorched by the grip of wire
हर्रैया कसबे के आंबेडकर नगर वार्ड में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पंकज की मौत होने पर रोते
हर्रैया। कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में हाईटेशन तार की चपेट में आने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आंबेडकर नगर वार्ड के मुरादीपुर निवासी राम भजो के घर से सटकर 11 हजार वोल्टेज की लाइन गई है। मंगलवार को छत पर किसी कार्य से गए उनके पुत्र पंकज त्रिपाठी (32) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। करीब 85 प्रतिशत तक झुलसे युवक को परिवार के लोग सीएचसी ले गए। प्रारंभिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग पंकज त्रिपाठी को लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए। बुधवार सुबह पंकज त्रिपाठी की मौत हो गई। लखनऊ में ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वृद्ध माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed