{"_id":"5f5e58b38ebc3e506317bcb4","slug":"death-due-to-shock-basti-news-gkp3654426138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदमे से युवक की मौत
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में रविवार की शाम को युवक की मौत हो गई। घर वालों ने रुपये के लेन-देन को लेकर सदमे से मौत हुई है।
कलवारी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी 33 वर्षीय भोला और उसकी मां अंजली ने अपनी पैतृक संपत्ति से एक माह पूर्व गायघाट निवासी एक व्यक्ति को सात विस्वा जमीन रजिस्ट्री की थी। पीड़ित के अनुसार, रुपया खाते में डालने का आश्वासन देकर जमीन रजिस्ट्री करा ली गई थी। बार-बार मांगने के बावजूद आनाकानी करने पर अंजली और भोला ने रजिस्ट्री विभाग में जाकर आपत्ति दाखिल कर दी। पीड़ित मां के अनुसार, रुपये न मिलने के कारण भोला अवसाद में थे। मां ने बताया कि इसी सदमे में रविवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। भोला की मौत से आहत परिवार और गांव के लोग न्याय के लिए शव को गायघाट कस्बे में जमीन रजिस्ट्री करा चुके व्यक्ति के घर के सामने रख कर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भोला का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, जिन लोगों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।