{"_id":"6134ffeb8ebc3e0e8d6f57f3","slug":"death-basti-news-gkp4080655110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: नदी में डूब रही थी बालिका, बचाने में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: नदी में डूब रही थी बालिका, बचाने में बुजुर्ग की मौत
Mon, 06 Sep 2021 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करते समय डूब रही बालिका को बचाने की कोशिश में महादेवा घाट पर भैंस चरा रहे बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने गांव की एक 12 वर्षीय मुनीता पुत्री सियाराम भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रही थी। नदी के तेज बहाव में वह बहने लगी। जिसे देख वहां पर मौजूद 58 वर्षीय छत्रपाल नदी में कूदकर डूब रही बालिका को बचाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
नदी के किनारे मौजूद 18 वर्षीय इंद्रजीत, चंद्रपाल भी नदी कूद पड़े और बालिका को बचाकर बाहर निकाल लाए। मगर छत्रपाल नदी की धारा में जाकर डूब गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन