फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
death
लालगंज थाने के कबरा खास की घटना, पति पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कबरा खास में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता का टीनशेड के पाइप में दुपट्टे से लटका शव मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति विनय यादव के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के भिटिया निवासी झगरू की बेटी अंकिता (22) के साथ कबरा खास निवासी विनय यादव ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। तहरीर में पिता झगरू ने बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से बेटी ससुराल में ही रहती थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों के बाद से ही उसकी बेटी को दामाद विनय प्रताड़ित करने लगा। पिता के अनुसार, बेटी अंकिता बताती थी कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता है। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करके फंदे से लटका दिया गया। वहीं सास ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने खाना बनाया-खिलाया और सोने चली गईं। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो गांव वालों को बताया। पीछे की खिड़की से देखने पर साड़ी के फंदे से बहू लटकती दिखाई दी। पुलिस को ग्राम प्रधान विजय कुमार व चौकीदार ने घटनाक्रम की सूचना दी। सीओ रूधौली धनंजय सिंह कुशवाहा, थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के पहुंचने के बाद दुपट्टे के सहारे लटक रहे शव को उतारा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया गया है। जबकि ससुरालियों ने आत्महत्या बताया है। एसओ के अनुसार मृतका के पति विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed