{"_id":"60da177d8ebc3ecc0605c091","slug":"death-basti-news-gkp399890531","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की संदिग्ध हालात में मौत
फंदे से लटका मिला शव, सोनहा थाने के बरडाड़ नानकार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा/भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के बरडाड़ नानकार गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरडाड़ नानकार निवासी मंतू प्रसाद यादव अपने बेटे के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर पत्नी मिसलावती दो बेटियों के साथ रहती हैं। तीन अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस को दी तहरीर में मिसलावती देवी ने बताया कि वह सोमवार को अपनी छोटी बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी। घर पर 12वीं पास बड़ी बेटी शालू अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह मां-बेटी खेत से लौटी तो शालू को पहली मंजिल पर स्थित कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद बाकी तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।