फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death anniversary celebrated of pt. shiv harsh upadhyay

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पं. शिवहर्ष उपाध्याय

Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
death anniversary celebrated of pt. shiv harsh upadhyay
किसान डिग्री कॉलेज परिसर में संस्थापक शिवहर्ष उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। - फोटो : BASTI
पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पं. शिवहर्ष उपाध्याय
विज्ञापन

बस्ती। पं. शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। उन्होंने आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय हैं।
यह कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का। वे रविवार को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज में पं. शिवहर्ष उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कॉलेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य व शिक्षाविद् प्रोफेसर रीना पाठक ने कहा कि पं. शिवहर्ष उपाध्याय की ओर से स्थापित शिक्षक संस्थाओं की प्रगति व विकास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य के प्रतिनिधि डॉ. रघुवर पांडेय ने कहा कि पं. शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिया। उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. शिवहर्ष के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद चंद ने अपनी बात रखी। संचालन डॉ. पीएन द्विवेदी ने किया। इस मौके पर शिव प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, प्रेम शंकर उपाध्याय, पुनीत उपाध्याय, सुनीत उपाध्याय, किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया, गोपाल गाडिया, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष उप्पल, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed