फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead cattle were pulled by tying them to a tractor-trolley...driver dismissed

Basti News: मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर खींचा...चालक बर्खास्तट

Thu, 30 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dead cattle were pulled by tying them to a tractor-trolley...driver dismissed
कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में मृत गोवंश को रस्सी से बांधकर आगे ले जाता चालक
बस्ती। मृत गोवंश को कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। इसका संज्ञान लेकर ईओ नगर पालिका ने वाहन चालक मनोज कुमार की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित फर्म को पत्र भेज दिया है। साथ ही गोशाला प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। उचित स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बुधवार को प्रसारित वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक ट्राली में पीछे रस्सी बांधकर मृत गोवंश को घसीटता दिखाई दे रहा है। यह मामला शहर के पिकौरा बक्स वार्ड का बताया जा रहा है। ईओ अंगद गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लिया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के निर्देश पर संबंधित वाहन चालक की सेवा समाप्ति के लिए मेसर्स ओएमजी इंजीनियरिंग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो संज्ञान में आने पर यह अमानवीय कृत्य करने वाले के वाहन चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं, गोशाला प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed