फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body recovered in FCI Godown

निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में मिला मजदूर का शव

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body recovered in FCI Godown
निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के सामने निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में रविवार को 39 वर्षीय मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया है।
सुल्तानपुर गांव के सामने तीन वर्ष से एफसीआई के गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। सचिन बिल्डर्स नाम की फर्म गोदाम के भवन का निर्माण करा रही है। रविवार सुबह एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर मिला। निर्माण संस्था के इंजीनियर सुशांत यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गुरैला पिंडरा निवासी 39 वर्षीय सुनील तीन माह पूर्व मजदूरी करने आया था। सोमवार सुबह उसका शव गोदाम के एक कमरे में मिला। चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति ने मौके पर जांच की तो सुनील के शव के पास से दो मोबाइल, एक फोटो एल्बम, बैग आदि मिला है। वह अकेले कमरे में रहता था।
विज्ञापन

सुनील की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेन्द्र प्रसाद पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed