{"_id":"66a2b452b6e022e3ea0373e4","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-10-days-found-in-kuano-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121104-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 10 दिन से लापता युवक का कुआनो में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 10 दिन से लापता युवक का कुआनो में मिला शव
Fri, 26 Jul 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
नगर क्षेत्र के कन्हौली गांव का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से 10 दिन पहले लापता युवक का शव कुआनो नदी में मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से कन्हौली के ग्राम प्रधान के पति ने युवक की शिनाख्त सुलेमान के रूप में की। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को नगर थाना क्षेत्र के शहीद बाबा के मजार के पास कुआनो नदी में एक युवक का शव पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर नगर व कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर के माध्यम से शव को पानी से बाहर निकाल कर फोटो सोशल मीडिया पर डालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। व्हाट्सएप पर फोटो देखकर कन्हौली निवासी ग्राम प्रधान के पति सुग्रीव भारती ने सुलेमान के रूप में शव की शिनाख्त की।
सुलेमान के परिजनों को साथ लेकर पुलिस चौकी फुटहिया पहुंचे। परिजनों ने फुटहिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मिश्रा को बताया कि सुलेमान का दिमागी रूप से कमजोर था। वह पहले भी कई कई दिनों तक घर से लापता रहता था। फिर वापस आ जाता था।
विज्ञापन
...
परिवार में मचा कोहराम
ग्राम कन्हौली निवासी सुलेमान की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पिता उसमान खान व माता की मौत पहले हो चुकी है। घर में बड़ा भाई शहजाद खान, दिलशाद खान, अल्लादीन व दो बहनें मोमिना व साबिरा के अलावा सबसे छोटा सुलेमान था। भाई शहजाद खान ने बताया कि सुलेमान की दिमागी रूप से कमजोर था। वह अक्सर कई-कई दिनों तक गायब रहता था। दस दिन पहले वह घर से कहीं चला गया। उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उसकी लाश कुआनो नदी में मिली।