{"_id":"6603a6596ce467a51a0abb8b","slug":"dead-body-of-youth-found-in-saryu-river-of-basti-suspicion-of-murder-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- पहचान के लिए पुलिस ले रही इस खास तरीके का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका- पहचान के लिए पुलिस ले रही इस खास तरीके का सहारा
Wed, 27 Mar 2024 10:35 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
नदी किनारे पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद वीडिया रिकार्डिंग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर- कठवनियां गांव के पास सरयू नदी में एक अज्ञात युवक (लगभग 40 वर्ष) का शव मिला। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहल नदी में शव को तैरते देखा। ग्राम प्रधान बबलू प्रजापति ने छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के समीप सरयू की सहायक टेढ़ी नदी सूख गई है। नदी के ठहरे हुए पानी मे मिला अज्ञात शव हरा टी शर्ट और काले रंग का लोवर पहना हुआ है। चेहरे व हाथों में कटे का निशान देख कर लोग हत्या कर शव यहां फेक देने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल के समीप बाढ विभाग का निर्माणाधीन डैंपनर का काम चल रहा है। नदी में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी व क्षेत्राधिकारी हर्रैया अशोक मिश्र भी मौके पर पहुंचे। हत्या कि आशंका पर सीओ के निर्देश पर पहुंची फोरेंसिक टीम के मनजीत कुमार ने जांच-पड़ताल किया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि नदी सूखी है, शव का बह कर आना नामुमकिन है। हत्या की आशंका के लिए फोरेंसिक जांच कर पोस्टमार्टम की कार्यवाई करवाई जा रही है। वहीं, शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और आसपास के जिलों व थानों पर फोटो भेज कर पहचान कराई जा रही।