{"_id":"655d00e2ad308f42d7082b97","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-hotel-room-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7322-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होटल के कमरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होटल के कमरे में मिला युवक का शव
Wed, 22 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया थाने के नदाएं गांव का निवासी था राज कुमार
गलत संगत के कारण घर न जाकर अक्सर होटल में रुकता था
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। महूघाट में हाईवे किनारे स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक इसी क्षेत्र के नदाएं गांव का रहने वाला था। तीन दिन पहले कमरा लेकर होटल में रुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नदाएं गांव निवासी राज कुमार तिवारी (40) पिता हरिहर प्रसाद की मौत के बाद गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। अपने हिस्से की जमीन बेचकर शराब में उड़ा दिया। इससे परेशान होकर कई वर्षों से उसकी पत्नी 15 वर्षीय पुत्री को लेकर मायके में रह रही है। बीमारी के चलते पत्नी के आंख की रोशनी भी चली गई। गांव वालों के मुताबिक वह खुद कहां रहता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती थी। उसे जब भी गांव जाना होता था तो हर्रैया के आसपास के होटल में ही रुकता था।
वह 19 नवंबर को गांव में रह रहे छोटे भाई व चाचा से मिलने गया था। होटल के प्रबंधक के अनुसार वह तीन दिन पहले आया था। उसने होटल में बताया था कि गांव में घर बन रहा है, इसलिए रहने के लिए कमरा बुक कराया था। दोपहर में कहीं निकल जाता था। सोमवार की शाम कहीं से आया था । होटल के कर्मचारियों से उसने थाने के पास के एक ढाबे से मांसाहारी भोजन मंगाया। इसके बाद उसने अंदर से कमरा बंद कर लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कमरे की सफाई करने गए कर्मचारी के आवाज देने पर जब कमरा नहीं खुला तो होटल मैनेजर ने अनहोनी की आशंका पर पहले पुलिस व फिर ग्राम प्रधान को सूचित किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने गांव में रह रहे छोटे भाई व मायके में रह रही पत्नी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो मृतक के शरीर का आधा हिस्सा बेड व आधा जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था।
बेड पर भोजन की प्लेट, आधी बोतल शराब व गिलास मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुचंकर घटना के फोटोग्राफ्स व अन्य तकनीकी साक्ष्य संग्रह किए। मृतक की पत्नी व पुत्री ने इस बारे में कोई भी बात करने से इन्कार करते हुए मायके लौट गईं। एसएचओ ने बताया कि मृतक नशेड़ी प्रवित्ति का था। मां की मौत के बाद अपने हिस्से की जमीन नामांतरण के बाद उसे बेचकर उड़ाता था।