फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of young man drowned in Saryu on third day Basti

बस्ती: तीसरे दिन सरयू में डूबे एक युवक का मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 04 Apr 2022 04:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

पीपे के पुल से डेढ़ किमी दूर सरवनपुर के पास उतराया मिला शव, शनिवार को तीन दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे सुदीप।

विज्ञापन
dead body of young man drowned in Saryu on third day Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के पास सरयू नदी में नहाते वक्त डूबे दो युवकों में से एक सुदीप धर द्विवेदी का सोमवार सुबह सरवरपुर काशीपुर गांव के निकट ठोकर नंबर 22-बी के पास उतराया हुआ शव मिला। दूसरे युवक की तलाश में गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम लगातर सर्च अभियान चला रही है।

विज्ञापन


उधर, सुदीप धर द्विवेदी के परिवार के लोगों का कहना है कि वह अपने आप नहीं डूबा बल्कि उसे जानबूझकर डुबाया गया है। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय का कहना है कि साथ गए सभी युवकों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


सोमवार को पीपे के पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सरवरपुर के कुछ लोग सुबह नदी पर टहलने गए थे। उन लोगों ने ठोकर नंबर बाइस-बी के पास नदी में उतराया हुआ शव देखा। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबे युवकों के परिवार के लोगों को बुला कर पहचान कराया। जिसके बाद उसकी पहचान सियरापुर गांव के सुदीप धर द्विवेदी उर्फ राजन के रूप में की गई। अब तक लापता विपिन गोस्वामी के परिवार में मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पिता बाहर रहते हैं। जो घर आने के लिए वहां से निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी विपिन गोस्वामी (18) पुत्र रामशंकर गोस्वामी अपने पड़ोसी गांव सियरापुर के सुदीप धर द्विवेदी उर्फ राजन (22) पुत्र अनंत कुमार द्विवेदी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब ठोकर नंबर दस के पास घाघरा नदी में स्नान करने गए थे। अधिक गहराई में पहुंचने के कारण दोनों युवक नदी में डूब गए। दोनों युवकों की तलाश गोरखपुर से आई एनडीआरएफ के जवानों की टीम जुटी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed