फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of missing youth found on river bank

बस्ती: दो दिनों से लापता युवक का शव नदी किनारे मिला

Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found on river bank
छावनी थाना क्षेत्र के सहजौरा के माझा इलाके का मामला
विज्ञापन

- इसी थाने के फूलडीह का रहने वाला था डोलचू यादव
- एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो दिन से घर से लापता युवक का शव मंगलवार देर रात छावनी थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव के माझा क्षेत्र की रेत में मिलने से सनसनी फैल गई। माझा से घर लौट रहे कुछ राहगीरों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना थाने पर दी गई। रात होने की वजह से शव ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बुधवार भोर में फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। शव पर किसीर तरह से चोट या खरोच के निशान नहीं मिले हैं। एएसपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के फूलडीह निवासी डोलचू यादव (38) पुत्र भल्लू यादव के रूप में की गई है।
एएसपी के अनुसार मृतक की भाभी निशा यादव पत्नी पप्पू ने शव की पहचान की। गांव के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक अविवाहित था और उसे नशा करने की लत थी। परिजनों ने बताया कि वह दो दिनों से घर से गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
भाभी के साथ अलग रहता था डोलचू
कई दिनों से सुर्खियों में बने फूलडीह गांव का निवासी डोलचू यादव उसी निशा यादव का देवर है, जिससे रविवार को विक्रमजोत पुलिस चौकी में बेहोश हुए शत्रुध्न यादव का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। डोलचू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई ज्ञानू बंटवारा करके अलग रहता है। दूसरे नंबर का भाई पप्पू यादव बाहर रहकर काम करता है। डोलचू अपनी भाभी निशा व बच्चों के साथ घर रहता था। नशे की लत के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed