फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of missing girl found in pond

Basti : रात को लापता हुई बालिका का शव पोखर में मिला, गांव में मची सनसनी

Mon, 20 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing girl found in pond
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लालगंज थाना क्षेत्र के भुवनी गांव के भर टोले के पूरब पोखरे के कीचड़ में आठ वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम घटना से जुड़े सुराग लगाने में जुट गई। एएसपी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


बस्ती-महुली मार्ग पर भुवनी ग्राम सभा के भर टोले के इंद्रसेन उर्फ इंन्दल के भतीजे सूरज पुत्र भरथरी की शनिवार को शादी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। संतकबीर नगर के लिए बरात रवाना होने के बाद महिलाएं घर में ही संगीत उत्सव कार्यक्रम में व्यस्त हो गईं। रात लगभग 8:30 बजे के बाद इंदल की आठ वर्षीय पूर्वी अचानक गायब हो गई। घर में उसके कहीं दिखाई न देने पर परिवार के लोगों ने घर में तथा अगल-बगल तलाश की।
विज्ञापन


परिवार व रिश्तेदारी में आए लोगों ने पूरी रात पूर्वी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह 9:30 बजे गांव के ही 12 वर्षीय प्रिंस ने गांव के पूरब तालाब में कीचड़ में शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते परिवा , गांव व क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलने पर लालगंज प्रभारी महेश सिंह व चौकी इंचार्ज महसो ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी करते हैं पिता
पूर्वी के पिता इंद्रसेन मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इनकी तीन पुत्रियों में पूर्वी सबसे छोटी थी। पूर्वी की दो बड़ी बहन सुभाषिनी व प्रीति की शादी हो गई है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।


चेहरे पर रगड़ के निशान
कीचड़ से सना शव देखकर मौत की वजह का अंदाजा लगाना कठिन हो रहा है। मृतका के चेहरे और होंठ पर निशान मिलने की बात बताई जा रही है। देखने से लग रहा है कि जैसे उसके चेहरे को जमीन में रगड़ा गया है। थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed