फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of class six student found in school under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में स्कूल में मिला कक्षा छह की छात्रा का शव

Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class six student found in school under suspicious circumstances
कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के खपड़ही संविलियन विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में संदिग्ध हालात में कक्षा छह की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में चर्चा है कि छात्रा ने पंखे के हुक से फंदा लगा लिया था। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उसके पिता का कहना है कि सूचना मिलते ही वह स्कूल में पहुंचा और बेंच पर मिली बेटी का शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर कप्तानगंज थाने की पुलिस और बीईओ पहुंचे। मृतका के पिता ने उन लोगों को बताया कि बेटी को झटका आने की बीमारी थी, उम्मीद यही है कि उसी वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी के घर के बगल में ही विद्यालय है। इसमें उसकी बेटी कक्षा छह में पढ़ती थी। यहां प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से एक शिक्षिका अवकाश पर थीं। ग्रामीणों के मुताबिक देर से पहुंचे शिक्षक ने कमरे का ताला खोला तो अंदर छात्रा का शव मिला। लोगों का यहां तक कहना है कि वह फंदे से लटकी हुई थी। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए शिक्षक से बात करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन किसी का भी संपर्क उनसे नहीं हो पाया। पिता ने बताया कि बेटी आज स्कूल नहीं गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी काम से बाजार गई थी। सुबह 11.38 बजे उसे सूचना मिली कि स्कूल में उसकी बेटी की मौत हो गई है। पिता के मुताबिक वह भागकर स्कूल में पहुंचा। शव को निकाल कर बेंच पर पड़ा देखा। किसी से कुछ बातचीत किए बिना शव उठाकर घर ले गया और अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, दोपहर कप्तानगंज थाने की पुलिस के साथ बीईओ प्रभात कुमार और एलआईयू के एसआई टीपी सिंह भी पहुंच गए। छात्रा के पिता ने पुलिस और बीईओ को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रोग से पीड़ित थी। इसके पहले भी उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed