फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth missing for three days was found in the canal

तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव

Sat, 24 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth missing for three days was found in the canal
विशुनपुरवा गांव के पास सरयू नहर में युवक का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BASTI
तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के जिनवा से तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार सुबह सरयू नहर में विशुनपुरवा (बगढ़रवा) गांव के पास उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस बीच पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

शनिवार सुबह सरयू नहर खंड चार में विशुनपुरवा गांव के पुल के नीचे पश्चिम तरफ शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो आसपास के गांव के लोगों की थोड़ी देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर नमूने एकत्र किए। इस बीच मौके पहुंचे श्यामलाल निवासी जिनवा ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई लल्लू के रूप में की। बताया कि लल्लू तीन दिनों से घर नहीं आया था। रिश्तेदारों व आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उसकी साइकिल बगढ़रवा नहर पुल के पास मिली थी। शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पाकर पहुंचे तो देखा कि शव उसके 36 वर्षीय भाई लल्लू का है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मां जोखना देवी, भाई ओम प्रकाश, रामअचल, सिरजन, झिनकन, निनकू, श्याम लाल सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव पानी में दो-तीन दिनों से रहने के कारण खराब हो गया है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed