{"_id":"6939d7be5b3aeb8d690af0b4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-banks-of-saryu-canal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-149251-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नहर के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नहर के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
धवाय निवासी अली रजा की फाइल फोटो
भानपुर (बस्ती)। तहसील क्षेत्र के सोनहा थाना अंतर्गत धवाय गांव के पास सरयू नहर खंड चार के पूर्वी पटरी किनारे बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धवाय गांव निवासी अलीरजा (39) के रूप में हुई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर सोनहा पुलिस तथा राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी अजरुन्निशा ने बताया कि सुबह उसके पति अलीरजा एक बुजुर्ग व्यक्ति को मोटरसाइकिल से भानपुर पड़ाव छोड़ने गए थे। लौटते समय नहर के किनारे रुके और झाड़ियों में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय संभवत: करंट का झटका लगने से उनकी मौत हो गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक जय शंकर पांडेय ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। अलीरजा अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग बेटियां साबिरा व मुस्कान तथा तीन बेटे तौफीक, सफीक और नफीस छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।