{"_id":"6a6fa31a4eeb7e6f1c08cffd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation-basti-news-c-207-1-bst1006-163563-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मृतक विनय कुमार की फाइल फोटो
पैकोलिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुइली गांव निवासी युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर ईंट-भट्ठे के पास पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुइली गांव निवासी विनय कुमार कन्नौजिया (35) पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया शनिवार रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए बाइक लेकर घर से निकल गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति शौच के लिए ईंट भट्ठे की ओर गया। वहां उसे एक बाइक खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखने पर पीपल के पेड़ से विनय का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनके परिवार में पत्नी रागिनी, नौ वर्षीय पुत्र शिवांशु और आठ माह की एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।