{"_id":"695abc1f69d79d512d0e6059","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-the-garden-basti-news-c-207-1-bst1006-150660-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव के आम के बाग में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ के सहारे से फंदे से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। उसकी पहचान गांव के ही राज (19) के रूप में हुई है। वह चेन्नई में रहकर पेंटिंग करता था, छह दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सेल्हरा निवासी रामजी के दो बेटे और बेटी है। राज भाई और बहन में दूसरे नंबर पर था। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने गांव में सूचना दी। इसे बाद राज के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने नदी की ओर ले जा रहे थे, तभी गांव के चौकीदार ने डायल 112 पर घटना की सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिवार वालों के अनुसार, राज चेन्नई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। इस संबंध में लालगंज के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।